हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री का सराज नाजुक दौर से गुजर रहा है

देवभूमि जिला मंडी विधानसभा क्षेत्र सराज में विभिन्न स्थानों में बादल फटने की घटनाएं चिंता का बिषय है। सराज पर कोई देविय प्रकोप बरपा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रकृति से छेड़छाड़ का खामियाजा आखिर बेकसूर जनता को भुगतना पड़ता है। किसी का मकान टूटने से अभिप्राय उसका सपना धराशाई होने समान है। सपना जब टूटता तो लोगों को जिंदगी भी नरक लगना शुरु हो जाती है। नाजुक समय में ऐसे लोगों को सांत्वना,अपनापन और एकता दिखाए जाने से उनमें आशा की किरण प्रफुलित होती है।बदलते सामाजिक परिबेश चलते आजकल प्रत्येक व्यक्ति अपना अलग पक्का मकान बनाए जाने पर अधिक तब्बजों देता है। बैंकों से ऋण लेकर भी लोग अपने सपनों को परवान चढ़ाते हैँ। सरकारें भी पात्र लोगों को भवन निर्माण किए जाने की एवज में लाखों रुपये देकर उनकी आर्थिक मदद कर रही हैँ। मकान का काम कभी समाप्त नहीं होता और लोगों की सांसे साथ छोड़ देती हैँ। एक भवन के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई होती हैँ। बेरहम बाढ़ जब एक साथ सेंकड़ों लोगों का आशियाना ध्वस्त करके चलती बने तो पीड़ितों की मनोस्थिति सिवाए उनके कोई नहीं जान सकता है। खुशहाली से परिपूर्ण सराज पर किसकी नजर लगी की आज हजारों लोग बाढ़ कारण बेघर होकर रह गए हैँ।कुदरत ने सराज की जनता को इतने गहरे जख्म दिए जिनकी भरपाई होना असंभव है। सराज वैली की पहाड़ियों का मलबा पेड़ों,पत्थर,और कचरा लोगों के घरों में समा चुका है। मकान की नीव गायब और वह हवा में लटक चुके हैँ।सड़कों का नामोनिशान खत्म होकर अब खड्ड का रूप धारण कर चुका है।सुख की सरकार बिपक्ष के साथ मिलकर सराज की जनता को इस आपदा की घड़ी से उभारने में दिन रात प्रयासरत है। समाजसेवी संस्थाएं सराज आपदा पीड़ितों के लिए लंगर व्यवस्था और रोजमरा की वस्तुएं उन्हें मुहैया करवाकर पीड़ितों का दर्द बाँटने का काम कर रही हैँ। भाजपा,कांग्रेस नेता रोजाना सराज को आपदा राहत सामग्री भेजकर इंसानियत की मिशाल पेश कर रहे हैँ। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गत दस दिनों से दिन रात सराज की जनता की मदद करके प्रदेश की जनता का दिल जीत चुके हैँ।जय राम ठाकुर पथरीले पहाड़ों,नालों,खड्डों को पार करते हुए आपदा पीड़ितों को राहत पहुँचाने में दिन रात एक किए हुए हैँ। जननायक अगर हो तो वह जय राम ठाकुर जैसा आपदा की घड़ी में अपने लोगों साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जय राम ठाकुर में इंसानियत किस कदर कुट कुटकर भरी की उसका स्वयं का पुशतैनी घर भी आपदा की बलि चढ़ चुका है।मगर वावजूद इसके वह उसे देखने के लिए भी दस दिनों वाद आए। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भाजपा नेता कम मंडी का बेटा इस आपदा की घड़ी में ज्यादा नजर आ रहा है।हिमाचल प्रदेश के नेताओं के लिए जय राम ठाकुर आज प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैँ।जनता प्रति उनका सम्पर्णभाव,अपनापन,पीड़ितों को सांत्वना दिए जाने का उनका व्यवहार यही दर्शाता की वह साधारण व्यक्तित्व के मालिक हैँ।ठीक यही कारण की मंडी की जनता के दिलों पर वह राज करते हैँ।हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए सुखद बात यह की सतापक्ष,बिपक्ष सराज आपदा पीड़ितों की मदद करके इतिहास रच रहे हैँ।अन्यथा इससे पूर्व आपदा की घटनाओं में सतापक्ष,बिपक्ष एक दूसरे पर आरोप,प्रत्यारोप लगाकर राजनीति करते रहे जो की बिल्कुल गलत बात थी। सुख की सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह सुकखु भी सराज पहुंचकर आपदा पीड़ितों का कुशलक्षेम पूछकर उनकी हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिला रहे हैँ।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आपदा में बेघर हुए लोगों को सात लाख रुपये पुनर्वास के लिए दिए जाने की घोषणा की है। इस त्रासदी में अपने मवेशी,बगीचे गवा चुके प्रभावितों की आर्थिक मदद किए जाने का भरोसा भी राज्य सरकार ने दिलाया है। हिमाचल प्रदेश में 68 प्रतिशत भूमि पर घने जंगल इसलिए आपदा पीड़ितों का पुनर्वास केंद्र सरकार के सहयोग से सम्पन्न होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैँ। आज उनके घर मंडी सराज में आपदा आने पर उन्हें पीड़ितों की हर संभव मदद किए जाने का एलान करने में कतई देरी नहीं करनी चाहिए।गत तीन बर्षों में आपदाओं चलते पहाड़ की जनता का जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। पिछली आपदा के जख्म भरते नहीं,और आगे भी हरे हो जाते हैँ। सुख की सरकार ने सराज त्रासदी में बेघर हुए लोगों को नये पक्के मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपये दिए जाने का भरोसा दिलाया है। सरकार स्वयं अपना कामकाज ऋण लेकर चला रही है। सराज में आपदा प्रभावितों का पुनर्वास राज्य सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। जमीन बाढ़ के पानी में वह चुकी ऐसे भू राजस्व विभाग अधिकारियों समक्ष भी उसकी पैमाइश करने में बड़ी दिक्क़तें आने बाली हैँ।जल स्त्रोत,बिद्युत सप्लाई,सड़कें प्रभावित हैँ। कुल मिलाकर सराज की जनता समाजसेवियों के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश सरकार की गत बर्ष आई बाढ़ में कई बार आर्थिक मदद कर चुकी है। सुख की सरकार सदैव केंद्र सरकार से प्रदेश को आपदा राज्य घोषित किए जाने की मांग उठाती रही है। सराज जलमग्न होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दिल्ली में जाकर सराज के लिए बिशेष आर्थिक पैकेज की मांग रखेंगें। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके पीड़ितों को हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिला चुके हैँ। आपदा नाम से आने बाली समाजसेवकों की सहायता पात्र लोगों तक पहुंचे जय राम ठाकुर ने किसी अंजान बैंक अकाउंट में पैसे जमा न किए जाने की अपील की है। समाज सेवकों को आज आपदा की घड़ी में सराज की जनता की मदद किए जाने को लेकर अपने हाथ आगे बढ़ाने चाहिए। सराज का पुनर्वास किए जाना आज बहुत जरूरी है। लोगों की दुकानें,होटल तक पानी में वह चुका है। सांसद,विधायक और मंत्री ही आपदा पीड़ितों की मदद कर सकते प्रत्येक हिमाचली में समाज सेवा किए जाने का जज्बा होना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में एनडीआरएफ टीम, और सेना जवानों की सेवाएं मानवता की पहचान हैँ। एनडीए सरकार को हिमाचल प्रदेश को आपदा पीड़ित राज्य घोषित करके बिशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button