हिमाचल प्रदेश

आतंकी हमले पर गुस्साए त्रिलोक, बोले भारत देगा मुंहतोड़ जवाब

त्रिलोक बोले: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में भारी रोष

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। मंगलवार (22 अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घातक आतंकी हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह नृशंस कृत्य अस्वीकार्य है। भारत कायरों को मुंहतोड़ जवाब देगा। जो लोग भारत के उत्थान से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह मुंह की खानी पड़ेगी। निर्दोष लोगों की जान चली गई। कश्मीर में बदमाशों ने जो किया है, उसे देखकर पूरा विश्व हैरान है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि भारत चुप नहीं बैठेगा। कपूर ने कहा कि इन आतंकवादियों ने दोपहर करीब तीन बजे बड़ा आतंकी हमला किया। आतंकियों ने पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें आशंका है कि 26 लोगों की दुखद मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सेना ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दो आतंकी ढेर हो चुके हैं। कपूर ने कहा कि यह भारतीय राज्य पर सीधा हमला है। पूरा देश सदमे में है। एक पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। हम सब एक हैं और हम लड़ेंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि गर्मी का मौसम अभी शुरू हो रहा है। यह वह समय है जब पर्यटक इस क्षेत्र में आना शुरू करते हैं। पर्यटन जम्मू और कश्मीर की अर्थव्यवस्था और उसके लोगों के लिए आय का सबसे बड़ा स्रोत भी है। कश्मीर के लोग केवल पर्यटन पर निर्भर हैं। इसलिए, इस आतंकी हमले से इस साल की अर्थव्यवस्था भी चरमरा जाएगी। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट भरोसा। हम देश के प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करते हैं कि वे इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करें।

Related Articles

Back to top button