बस पर पथराव करने बालों खिलाफ सख्त कार्यवाही हो

नूरपुर/सुखदेव सिंह:-हिमाचल पथ परिवहन निगम की पंजाब राज्य को जाने बाली बसों पर नकाबपोश अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना निंदनीय है।सुख की सरकार को केंद्र सरकार् से मिलकर हमलावारों खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की पहल करनी चाहिए।पंजाब राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई जिसके चलते गुंडा तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर भय का माहौल बना रहे हैँ।हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर पंजाब राज्य में विभिन्न जगहों पर व्यक्ति बिशेष के जवरदस्ती पोस्टर लगाकर अपने मन की भड़ास निकाली गई है।सुख की सरकार को पंजाब राज्य में जाने बाली बसों में बंदूक धारी पुलिस जवान भेजनें की पहल करनी होगी जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर अचानक पथराव करने बाले हमलावारों को माकूल सबक सिखाने की आज जरूरत है।किसी राज्य की सरकारी सम्पति को सरेआम नुकसान पहुँचाना गलत है।पंजाब राज्य के जिन बस अड्डो पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर जवरदस्ती व्यक्ति बिशेष के पोस्टर लगाए गए वहाँ के प्रबंधकों ने ऐसे गुंडा तत्वों खिलाफ अभी तक क्या कार्यवाही की गई है।बसों चालक,परिचालक ने ऐसे गुंडों खिलाफ कितनी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिससे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर खरड में अज्ञात हमलबरों द्वारा पथराव किए जाना कोई मामूली बात नहीं है।ऐसा भी नहीं पंजाब राज्य के लोग हिमाचल प्रदेश में घूमने नहीं आते हैँ।देवभूमि के लोग भी ऐसा करने पर उतारू हुए तो तनाव की स्थिति एक बार फिर बनेगी।अलग देश बनाने की मांग उठाने बालों के समर्थकों के मोटर साइकल पर लगे व्यक्ति बिशेष के झंडे हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कुछ दिन पहले उतराए थे।ठीक इसी कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की पंजाब राज्य को जाने बाली बसों में ऐसे गुंडातत्व अपने आका के पोस्टर सरेआलगा कर गुंडागर्दी का नंगा नाच किए हैँ। पंजाब राज्य गुरुओं की पवित्र धरती के नाम से बिख्यात है।मगर इस पवित्र पावन स्थली को कुछेक गुंडातत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर इसे बदनाम कर रहे हैँ।गत बर्ष भी पंजाब,हिमाचल प्रदेश राज्य में कुछ ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देकर तनाव का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था।हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण शांत प्रिय प्रदेश है।हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारें पर्यटन को बिकसित करने के लिए सदैव प्रयासरत रही हैँ।सुख की सरकार भी पर्यटन को बिकसित करके आय का प्रमुख स्त्रोत बनाए जाने पर काम कर रही है।देवभूमि के लिए पर्यटन मानों अब जहर बनता जा रहा है।ख़ासकर पड़ोसी राज्यों के पर्यटक हिमाचल प्रदेश में गुंडागर्दी करके इसकी शांति भंग करने की कोशिश कर रहे जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।हिमाचल प्रदेश में पर्यटक बनकर पड़ोसी राज्यों के आने बाले कुछेक लोग निरंतर गैर कानूनी कार्यों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैँ।सुख की सरकार के मुखिया ने पुलिस को हिदायत जारी कर रखी की अगर कोई पर्यटक झूम भी जाए तो उसके साथ बदस्लुकी किए बगैर उसे होटल में बापिस छोड़ने का प्रयास किया जाए।हिमाचल प्रदेश अतिथि देवो भव की बात पर विश्वास रखता है।पर्यटक खुली गाड़ियों में सवार होकर छतों,खिड़कियों में लटक कर रियल बनाकर हिमाचल प्रदेश की कानून व्यबस्था को भंग करने की कोशिश करते हैँ।टनल में रखे अग्निशमन यत्रों का दुरूपयोग करके सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ सोशल मीडिया में उड़ा रहे हैं।देवभूमि में बिक रहे ड्रग्ज,चरस तस्करी में पड़ोसी राज्यों के पर्यटक बनकर आने बाले ऐसे गुंडातत्वों की संलिप्ता सामने आ रही है।मामूली बात पर तलवार,पिस्टल निकालने बाले पर्यटक कतई नहीं हो सकते हैँ।हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुछेक बसों में पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है।सरकार ने अब लगेज पलिसी भी इसीलिए बनाई जिससे तस्करी पर लगाम कसी जा सके।नशा तस्कर किस तरह सरकारी बसों का इस्तेमाल इस गोरख धंधे में करते रहे सोचने बाली बात है।हिमाचल प्रदेश पुलिस अब सतर्क होकर ऐसे नशा तस्करों खिलाफ निरंतर कार्यवाही को अंजाम दे रही है।शायद इसी कारण भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों पर इस तरह पथराव किया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश आजकल नशा तस्करी का अड्डा बनकर उभर रहा है।सबसे हैरानी बाली बात यह की ड्रग्ज तस्करी में बाहरी लोगों की संलिप्ता अधिक पाई जा रही है।युवा आए दिन चिट्टे की ओबरडोज से बेमौत मर रहे जो चिंता का बिषय है।शिक्षण संस्थानों तक चिट्टे की सप्लाई की जा रही है।सरकारी विभागों के कुछेक कर्मचारी ही चिट्टे की तस्करी करने में पाए जाएं तो हमें समझना होगा की देवभूमि की साख भी अब खतरे में है।एक ही सुई से युवा चिट्टे की डोज लेकर एचआईवी संकर्मित हो रहे हैँ।देवभूमि में ऐसे लोगों का आंकड़ा बहुत अधिक बताया जा रहा है। देश की जनता तिरंगा,साधु ,संतों और देवी,देवताओं के झंडों को प्रणाम करती है।देश की प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री मति इंदिरा गांधी के हत्यारों की फोटो,झंडा बसों,मोटर साइकल पर लगाना हिमाचल प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करने बाली है।सुख की सरकार को पर्यटकों प्रति अपनी सोच बदलकर पुलिस को सख्त दिशा निर्देश जारी करने होंगे की यातायात नियमों की अवहेलना करने बालों,कानून व्यबस्था भंग करने बालों खिलाफ अब सख्ती बरती जाए।बिना हेलमेट पहनें मोटर साइकलों पर व्यक्ति बिशेष के झंडे लगाकर आगमन करने बालों खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।यातायात् नियमों की अवहेलना करके पर्यटक बनकर हिमाचल प्रदेश में दस्तक देने बाले बेखौफ होकर बापिस चलते बनते हैँ।हिमाचल प्रदेश की पुलिस सिर्फ स्थानीय लोगों के चालान काटने तक सिमित होकर रह गई है।सरकारी सम्पति सभी की सांझी होती,इसलिए जनता को उसकी सुरक्षा करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।सरकारी बसों पर सरेआम पथराव,व्यक्ति बिशेष के पोस्टर लगाकर अलग देश बनाने की मांग उठाने बालों खिलाफ पुलिस को देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए।हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जिन मोटर साइकल सवारों पर लगे व्यक्ति बिशेष के झंडे उतरवाए थे,पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर पथराव,झंडे लगाने बालों की पहचान भी यही लोग बता सकते हैँ।सोशल मीडिया फुटेज पुलिस की काफी मददगार साबित हो सकती हैँ।हिमाचल प्रदेश को आज जरूरत बिदेशी पर्यटकों की जो पिछले 5 बर्षों में कम ही आ रहे हैँ।देवभूमि की साख को खतरे में डालने बाले,सरकारी सम्पति को नुकसान पहुँचाने बाले पर्यटकों को जनता पसंद नहीं करती है।